Tiger Shroff Attack News

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर की शाम जुहू इलाके में फुटबॉल खेलकर अपने घर को निकल रहे टाइगर पर फायरिंग ने सबको चौंका दिया  

Who Fired at Tiger Shroff's Car?

बाइक पर आए तीन हमलावरों ने टाइगर की कार को निशाना बनाया। मौके पर 3-5 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।, 19 अक्टूबर को खबर मिली कि कोटा से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Tiger Shroff Drives Injured Driver to Hospital

घटना के बाद सामने आए वीडियो में टाइगर श्रॉफ ड्राइवर की सीट पर बैठकर कार चलाते दिखाई दिए। वह अपने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। 

Tiger Shroff Returns Home Under Police Protection

Attack के बाद टाइगर श्रॉफ को अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में उनके घर पहुंचाया गया। सामने आए वीडियो में वह पुलिस वाहन के साथ घर लौटते दिखाई दिए। 

Deputy CM Eknath Shinde Meets Tiger Shroff After Attack

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Disha Patani Visits Tiger Shroff After Mumbai Firing

फायरिंग की घटना के कुछ घंटों बाद एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचीं। उनकी इस विजिट के वीडियो सामने आए।

Tiger Shroff Injury Update :  How Many People Were Injured?

टाइगर के हाथ और शरीर पर ड्रेसिंग दिखाई दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें गोली नहीं लगी थी, लेकिन टूटे शीशे और अन्य कारणों से मामूली चोटें आईं।इस फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर के अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है।

Tiger Shroff Attack: Who Is Responsible?

कुछ रिपोर्ट्स में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होता हुआ नजर आया | 

Tiger Shroff: A Real-Life Hero!

ऐसी डरावनी स्थिति में कोई भी घबरा सकता था, लेकिन टाइगर श्रॉफ ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने खुद कार की कमान संभाली और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। उनके इस कदम की लोग तारीफ कर रहे हैं और उन्हें असली जिंदगी का हीरो बता रहे हैं।